मिली जीत,खुशी के साथ जताया आभार, एकता बनाए रखने पर जोर

गाजीपुर। सिविल बार संघ के सभागार में निबंधन कार्यालय कचहरी परिसर में आने पर खुशी का इजहार किया गया।अधिवक्ताओं ने इसे अपने संघर्ष की जीत बताया। संघर्ष का नेतृत्व करने वाले नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और आंदोलन के प्रति जनपद न्यायाधीश के रुख और प्रयास पर आभार ज्ञापित किया गया।
कुछ माह पहले दीवानी परिसर से दूर निबंधन कार्यालय स्थानांतरित हो गया था।जिसके खिलाफ अधिवक्ता सरकार और प्रशासन के खिलाफ लामबंद होकर आंदोलन शुरु कर दिए थे।
बार सभागार की बैठक में सेन्ट्रल बार संघ के अध्यक्ष व महासचिव अपने साथियों के साथ आये संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह, सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह , महासचिव राजेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र नाथ सिंह, अध्यक्ष सुधाकर राय व महासचिव रतन जी श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर स्वागत व बधाई दी गयी। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी भी की। धन्यवाद प्रस्ताव पर चन्द्रबली राय, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप देव सिंह, अशोक भारती ने विचार रखे। भविष्य में अधिवक्ता एकता बनाए रखने का आग्रह किया।सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष ने कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …