आवारा पशुओं के लिए फोन नंबर जारी

गाजीपुर। निराश्रित गोवंश संरक्षण विशेष अभियान 01 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक अभियान के अन्तर्गत पशुपालन विभाग द्वारा संचालित निराश्रित 4000 गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर गोआश्रय स्थल में रखने के अभियान की समीक्षा करते हुए जनपद स्तरीय अर्न्तविभागीय बैठक मंगलवार की शाम जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी तहसीलों में कैटिल कैचर संचालित किए जाएं, प्रत्येक दिन अभियान संचालित करके 31 दिसंबर तक लक्ष्य को पूरा करें। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम का नंबर-9452287545 एवं 9415350304 पर सम्पर्क कर अवारा छुट्टा पशुओं की सूचना आम आदमी भी तत्काल दे सकते हैं। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में वास्तविक छुट्टा गोवंशीय पशुओं की अभियान चलाकर संरक्षित कराएं। अभियान की समाप्ति पर इस आशय का प्रमाण पत्र देना होगा कि अब क्षेत्र में कोई भी गोवंशीय पशु नही हैं। इस अभियान में सभी पशु चिकित्साधिकारी भी सक्रिय सहयोग करते हुए पशुओं का संरक्षण के साथ-साथ उनके इलाज, टीकाकरण, टैगिंग का शतप्रतिशत कार्य पूरा करायें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 4000 निराश्रित गोवंश है, जिनको संरक्षित करने की कार्यवाही अभियान के दौरान की जा रही है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त पशुचिकित्साधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …