डा. विजय कपूर को चेतना सम्मान

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की बैठक में संस्था के 38वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
संस्था की स्थापना 29 अक्टूबर 1985 को गाजीपुर में हुई।संस्था वर्षपर्यंत सक्रिय रहकर गाजीपुर सहित कई जनपदों में विभिन्न साहित्यिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से निरंतर गतिशील है।संस्था का 38वां स्थापना दिवस समारोह 29 अक्टूबर (रविवार) को नगर के महुआबाग स्थित कान्हा हवेली में सायं छह बजे से आयोजित है।समारोह में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सहित कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित,देश-विदेश के सैकड़ों मंचों पर अपनी सांगीतिक प्रस्तुति देने वाले संगीत साधक डाॅ.विजय कपूर (गायन विभाग-काशी हिन्दू विश्वविद्यालय,वाराणसी) को संस्था द्वारा ‘चेतना सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर डाॅ.विजय कपूर और उनकी टीम द्वारा सांगीतिक प्रस्तुति भी होगी।
बैठक में डा.रविनन्दन वर्मा,हीरा राम गुप्ता,अमर नाथ तिवारी अमर,संजीव गुप्त,प्रभाकर त्रिपाठी,विन्ध्याचल यादव,मनोज सिंह,शशिकांत राय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …