संतुलित मतदाता सूची लोकतंत्र को करती है मजबूत

गहमर। भारतीय जनता पार्टी भदौरा मंडल की मतदाता चेतना अभियान कार्यशाला गहमर गांव में हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नई उपलब्धियों से जुड़ रहा है।देश में प्रगति और विकास के साथ साथ गरीब कल्याण के लिए समर्पित रूप से सरकार काम कर रही है। कहा कि संतुलित मतदाता सूची देश के लोकतंत्र को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वयस्क का मतदाता सूची में नाम हो यह भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है ।
लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि मतदाता सूची का संशोधन और पुनर्निरीक्षण का कार्य समय समय पर होता रहता है। इस विशेष अवसर पर राष्ट्रवादी राजनैतिक दल का कार्यकर्ता होने के कारण हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि हमारे बूथ की मतदाता सूची शुद्ध संतुलित और त्रुटि विहीन हो।
पूर्व विधायक सुनिता सिंह ने सबके प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त किया और कहा कि भा‌जपा कार्यकर्ताओं के सेवा समर्पित कार्यों में सदैव से इमानदारी और निष्ठा का निस्वार्थ भाव देश और समाज के प्रति रहा है। यह निष्ठा देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार का परिणाम है।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कार्यशाला में उपस्थित शक्ति केन्द्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन सुजीत सिंह ने किया।
कार्यशाला में वरिष्ठ नेता परीक्षित सिंह, अनिल यादव,जितेन्द्र उपाध्याय, श्रीराम यादव,अमित पांडेय, अभिनव सिंह छोटू,मधु मंगल राजभर सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी,संयोजक,बूथ अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …