मनोनयन पत्र का किया वितरण

गाजीपुर। समाजवादी मजदूर सभा के नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मनोनयन वितरण पत्र समारोह पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुआ।
समाजवादी मजदूर सभा की नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के मनोनयन पत्र वितरण समारोह आरंभ होने के पहले जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनिक लाल श्रमिक जी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर
मुख्य अतिथि समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनिक लाल श्रमिक ने मजदूर सभा के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किया और उन्हें बधाई दी और समाजवादी विचारों से पूरी तरह लैस होने का आह्वान किया और कहा कि क्रांति हमेशा विचारों से हुई है भीड़ से नहीं। उन्होंने मजदूर सभा के नवमनोनीत पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं को 2024लोकसभा के चुनाव में देश की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने इस अवसर पर भाजपा सरकार को श्रमिक मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार की श्रमिक एवं मजदूर विरोधी नीतियों से इस देश का श्रमिक मजदूर अथाह पीड़ा में है वह व्यथित होकर सड़कों पर है। रोजगार न मिल पाने के कारण वह भूखमरी के कगार पर है और आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उनके बच्चों का लालन पालन, शिक्षा दीक्षा, दवा इलाज सब कुछ मुश्किल में है। श्रमिक मजदूरों की हालत अत्यन्त दयनीय स्थिति में है। भाजपा सरकार इनकी अनदेखी कर रही है।इनके दुख,दर्द और पीड़ा से भाजपा सरकार का कुछ भी लेना-देना नहीं है। उन्होंने कोटे की दुकान‌से मिलने वाले चीनी, मिट्टी का तेल बंद करने पर मोदी सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि जिस मिट्टी के तेल से गरीब मजदूर की झोपड़ी रौशन होती थी उस मिट्टी के तेल पर प्रतिबंध लगाकर मोदी सरकार ने गरीबों मजदूरों को अंधेरे में ढकेलने का काम किया है। उन्होंने कहा यदि भाजपा सरकार को श्रमिक मजदूर की तनिक भी चिंता है तो जितने भी पंजीकृत मजदूर श्रमिक हैं उन्हें तत्काल आयुष्मान कार्ड से जोड़ा जायें। उन्होंने कहा समाजवादियों ने हमेशा गरीब मजदूरों की लड़ाई लड़ी है और आखिरी दम तक लड़ती रहेगी ।गरीब मजदूर हमेशा समाजवादी आंदोलन का केन्द्र बिन्दु रहा है।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि देश का गरीब मजदूर अथाह पीड़ा में है। बढ़ती मंहगाई के चलते उसका दोनों वक्त का चुल्हा जलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को मजदूरों गरीबों की कोई चिंता नहीं है। सरकार पूंजीपतियों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। उसकी सारी नीतियां पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के दृष्टिगत बनायी जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में मजदूरों श्रमिकों के हित में तमाम फैसले लिए गये थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गांव‌और गरीब की आवाज हमेशा बुलंद करती रही है। हम गरीब , मजदूर और श्रमिकों की लड़ाई अन्तिम दम तक लड़ेंगे।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के प्रदेश आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव,शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव मारकन्डेय यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदानंद यादव, आजाद राय, रविन्द्र प्रताप यादव, निजामुद्दीन खां, योगेश राय,रजनी कान्त यादव, कमलेश यादव भानु, अशोक कुमार बिंद ,राहुल कुमार कन्नौजिया,मो.इरफान,चन्दा चौहान,,सुग्गु यादव, द्वारिका यादव,साहब यादव, छन्नू यादव,चन्द्रभूषण सिंह,मो.इरफान कुरैशी, अमरजीत चौहान, मिथुन पांडे, जनार्दन यादव,पवन यादव, रविन्द्र यादव, अच्छेलाल यादव आदि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष डॉ संजय कन्नौजिया और संचालन मजदूर सभा के प्रदेश सचिव जमुना यादव ने किया।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …