भाजपा जिलाध्यक्ष का प्रजापति समाज ने किया अभिनंदन

गाजीपुर।उ प्र प्रजापति कुम्हार संघ द्वारा शनिवार को श्री राम जानकी मंदिर रौजा पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत अभिनन्दन किया गया। उ प्र प्रजापति कुम्हार संघ के जिलाध्यक्ष व भाजपा कार्यालय मंत्री राजन प्रजापति के नेतृत्व में सुनील सिंह को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सुनील सिंह ने कहा कि समाज के सबसे कमजोर और असंगठित वर्गों के कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सदैव समर्पित रुप से काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अकेला ऐसा राजनैतिक दल है जो समाज के अत्यंत कमजोर वर्ग के लोगों के जीविकोपार्जन के प्रति प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से ध्यान दिया है।
लोकसभा संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज का हर वर्ग सम्मान से जीवन यापन कर रहा है।आज सबका साथ सबका विकास कि भावना से चल रही सरकार की विभिन्न योजनाओं से हर व्यक्ति को लाभान्वित होने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का सम्मान मिला है।
कार्यक्रम संयोजक राजन प्रजापति ने सबके प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ राजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, श्याम नारायण प्रजापति, अंबिका प्रजापति, मदन लाल प्रजापति, मनोज कुमार प्रजापति, शिव मूरत प्रजापति, शशिकांत प्रजापति, अखिलेश कुमार प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति,
नागेश्वर प्रजापति, राम अवध प्रजापति, नितिश दूबे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रभुनाथ प्रजापति एवं संचालन संस्था के महामंत्री हीराराम प्रजापति ने किया।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …