आरक्षण महिलाओं को बनाएगा सशक्त

गाजीपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सफलता से पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद आभार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा वृहस्पतिवार को सैदपुर विधानसभा के द्वारिका पैलेस में सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष रनिका जायसवाल ने कहा कि तीन दशकों से ठंडे बस्ते में लम्बित पड़ा महिला आरक्षण बिल सुखद स्वरूप में 21 सितम्बर 2023 को भारतीय संसद में पारित हो गया । यह दिन भारत के इतिहास और महिलाओं के सम्मान के लिए स्वर्णिम दिवस के रुप में जाना जाएगा । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच 2047 तक भारत को विश्व का अग्रणी देश बनाने में भारतीय महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण भागीदारी के साथ बढ गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है कि भारत की हर नारी प्रतिवर्ष लाख रुपए की बचत कर लखपति दीदी बने। रनिका जायसवाल ने कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम नये भारत के नयी लोकतांत्रिक व्यवस्था की घोषणा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 33%आरक्षण महिलाओं को और सशक्त बनने और बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रूप से पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा सहनशील और संघर्षशील हैं।जो घर गृहस्थी सम्हालने के साथ साथ देश सम्हालने में पूर्ण सक्षम हैं। जिन्होंने समय समय पर अपने महत्व को हर क्षेत्र में प्रदर्शित किया है।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश की अध्यात्मिक परम्परा और इतिहास में नारी शक्ति के साहस, त्याग , शौर्य, पराक्रम की अनेक अनूठी गाथाएं और कहानियां वर्णित हैं। दुर्गा, काली, सरस्वती के रुप में महत्वपूर्ण है और इस महत्व को समझने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि पूर्व के काल खंड में किसी सार्वजनिक मंच और कार्यक्रमों में एक दो महिलाएं दिखती थीं लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए सिर्फ महिलाएं ही महिलाएं दिख रही हैं यह हर नारी के लिए गर्व है। उन्होने नारी शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि आज कि नारियों ने मन में ठान लिया है 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार पुनः देश के प्रधानमंत्री पद पर भारी बहुमत से स्थापित करना ही उनके प्रति सच्चा आभार होगा।
पूर्व विधायक सुनिता सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में 33% महिलाओं को पहले ही प्रतिनिधित्व प्रदान कर अपने संकल्पों को पूरा किया है।
सम्मेलन को लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, डा साधना मौर्य,न पा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सुशीला सोनकर, ब्लाक प्रमुख सीता सिंह,रूद्रा पांडेय, साधना राय ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर सम्मेलन की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्चन एवं दीपप्रज्वलित कर हुआ।
सम्मेलन में अतिथियों का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
स्वागत अभिनन्दन सरिता अग्रवाल ने तथा अध्यक्षीय सम्बोधन में आभार धन्यवाद अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पढ़कर पटल पर रखा जिसका सभी उपस्थित महिलाओं ने ध्वनिमत से समर्थन किया। सम्मेलन का संचालन पूनम मौर्य ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में माया सिंह , सुनिता सिंह,गुड्डी पांडेय, लालमुनि गोड,रीता देवी, वंदना कुशवाहा,वीभा तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, पंकज सिंह चंचल, संतोष चौहान, शशिकांत शर्मा, अविनाश सिंह, नीतीश दूबे, प्रवीण त्रिपाठी,सुधीर पटवा सहित आदि लोग उपस्थित थे।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …