शपथ के साथ स्वच्छता समारोह

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण और स्वच्छता समारोह स्टार पैलेस खजुरिया में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष के पद पर रोशन लाल, जिला महामंत्री अजय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, जिला संगठन मंत्री, इम्तियाज अहमद, जिला संप्रेक्षक मुकेश कुमार रावत ने अपने अपने पद और गोपनीयता की शपथ लिया। मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक ने नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारी को शपथ दिलाया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, पंचायती राज विभाग के लेखाकर जितेन्द्र सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सूर्यभान राय रहे। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रोशन लाल और जिला महामंत्री अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि सफाई कर्मचारी साथियों के साथ हो रहे अन्याय को सफाई कर्मचारी संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि सफाई कर्मचारी संघ के राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सदैव साथ रहा है और भविष्य में सफाई कर्मचारियों की लड़ाई में कंधे से कन्धा मिलाकर साथ रहेंगे। इस दौरान पंचायती राज विभाग के लेखाकर जितेन्द्र सिंह को पुन: सफाई कर्मचारी संघ का सर्व सम्मति से जिला संरक्षक मनोनित किया गया। इस दौरान जिला संरक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगा। इसी दौरान महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारीयों को भी मनोनित किया गया। जिसमें महिला मोर्चा की अध्यक्ष संतोषी राय, मंत्री जानकी कन्नौजिया, उप मंत्री सीमा, उपाध्यक्ष कुसुम चौबे, अंजू भारती, कांति वर्मा, वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष पूनम गोस्वामी, को मनोनित किया गया।शपथ ग्रहण में प्रमुख रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू, ब्लाक अध्यक्ष चंद्रिका राम, राजनाथ राम, शंकर वर्मा, रामसिंहासन राम पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनिल कुमार, शिवकुमार, कृष्ण मुरारी, प्रेमचन्द चौधरी, अरविंद सिंह, सुभाष सिंह,ओंकारनाथ पांडे, आलोक राय,पवन पांडे, शिव प्रकाश त्रिपाठी, संजय यादव,सूर्यभान राय, शशि प्रकाश राय, मनीष राय, महेश भारती, कामेश्वर रावत, मंत्री जयप्रकाश भारती, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र बिंद, नरसिंह प्रसाद, रियाज खां, पंचमी, रामप्यारे चौरसिया, राकेश कुमार राय, ललन प्रसाद, सुदेश कुमार, सुग्रीव राम, दिलीप, जवाहिर बिंद, फगुनी राम आलोक कुमार, अरूण कुमार, छविनाथ राम, विजय बहादुर पाल, राजू यादव, रमेश गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, अनिल गुप्ता सहित हजारों सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनिल कुमार ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने उपस्थित सभी सफाई कर्मचारी साथियों एवं सम्मानित अतिथिगण का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …