कार्यकर्ताओं के विश्वास को रखूंगा कायम

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व से घोषणा होने के बाद सायंकाल भाजपा जिला कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन करते हुए जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया।कहा कि सुनील सिंह एक छोटे से कार्यकर्ता से संगठन की सेवा करते हुए विभिन्न पदों पर रहते हुए आज जिलाध्यक्ष के पद स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि आशा है कि नये जिलाध्यक्ष सभी संगठन मर्यादाओं का पालन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन कार्यों के निमित्त मुझसे किसी कार्यकर्ता को किसी तरह का कष्ट हुआ हो तो मैं उसके लिए खेद प्रकट करता हूं।
लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि लम्बे समय से पार्टी के विभिन्न पदों पर सेवा करते हुए सुनील सिंह का आज अध्यक्ष पद पर चयन हुआ है।उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का पद शोभा नहीं है जिस संयम,साहस, सहनशीलता का पालन करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जिस तरह से निभाया वह अनुकरणीय है।भारतीय जनता पार्टी के अंदर परिवार वाद नहीं है लेकिन परिवार की तरह संगठन को चलाने की परम्परा है । वर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह से आग्रह है अपेक्षा है कि आप उस परम्परा का पालन करते हुए एक एक कार्यकर्ता के विश्वास पर खरा उतरेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सबका धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी के भरोसे विश्वास पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करूंगा तेरा वैभव अमर रहे मां के तर्ज़ पर मां भारती की वंदना करते हुए सबके सहमति से कार्य करूंगा।और
भारतीय जनता पार्टी को जनपद में कैसे मजबूत कर सकते हैं उसके लिए सदैव समर्पित रुप से प्रयास करता रहूंगा।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने मिश्रबाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं संग माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सिंह ने किया।
इस अवसर पर डा संगीता बिंद,ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर , विनोद अग्रवाल,रामनरेश कुशवाहा, विस्तारक रविप्रकाश,डा मुराहू राजभर, अखिलेश सिंह,सुरेश बिंद, राजेश राजभर,शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता,अभिनव सिंह छोटू, साधना राय, शैलेश राम, सुमित तिवारी, सोमारु चौहान,गोपाल राय आदि उपस्थित थे।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …