सपा ने पोंछा आंसू, कानून व्यवस्था पर बोला हमला

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में मरदह ब्लाक के बसपुर गांव जाकर गोली मारे जाने से मृत शिवमूरत राजभर के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग किया।
इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने जनपद में आये दिन हो रही हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि‌ जनपद की कानून व्यवस्था लगातार खराब हो रही है। आमजन के जान माल की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। अपराधी बेलगाम हैं। अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सत्ता संरक्षित अपराधी खुलेआम नग्न तांडव कर रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे तमाशबीन बनी हुई है।
थाने और तहसील भाजपा कार्यालय के रूप में तब्दील हो गया है। इसके बाद भी योगी जी प्रदेश की कानून व्यवस्था अच्छी बताकर खुद अपनी पीठ ठोंक रहे हैं।
इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव , रविन्द्र प्रताप यादव,सदानंद यादव,एम एच खान,गौतम यादव, शशिकांत आदि शामिल थे।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …