पं.दीनदयाल की जयंती के साथ चला सदस्यता अभियान

गाजीपुर।भाजपा के महामनिषी एकात्म मानववाद के प्रबल प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय के 109 वीं जयंती अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर श्रद्धा सम्मान से श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया। भाजपा द्वारा जिले भर के सभी बूथों पर पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बूथ समिति तथा उपस्थित लोगों को पं दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व तथा उनके विचारों,कार्यों से अवगत कराया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं संग मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीनदयाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रेम की अगाध श्रद्धा जन सेवा को समर्पित होती है यह पं दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद का दर्शन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को परम वैभव पर स्थापित करने तथा जन जन की सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, निर्गुण दास केसरी, रासबिहारी राय, सुनील गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी,नन्दू कुशवाहा,अजय , सुधिर केशरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसके बाद जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने नगर क्षेत्र के बड़ीबाग मुहल्ले के बूथ संख्या 197 पर व्यापक सदस्यता कराया‌।इस अवसर पर यशवंत राय, अविनाश सिंह,अजय राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी सैदपुर विधानसभा के बूथ संख्या 2320 ग्राम पंचायत हथौड़ा मे पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती अवसर पर बूथ कार्यकर्ताओं संग जयंती मनाई और उनके चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। भाजपा सदस्यता अभियान को धार देते हुए 200 की बूथ संख्या लक्ष्य को प्राप्त कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी सत्ता के लिए नही सिर्फ जनता की सेवा, देश व देश की संस्कृति को समृद्ध करने के लिए राजनीति करती है। वह कतई वोट की राजनीति सत्ता सुख के लिए नही करती। उन्होंने कहा कि आज देश भारतीय जनता पार्टी के विचार धारा से सर्वांगीण विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 285 राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रौजा पर एकात्म मानववाद के प्रेरक पं दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित कर सदस्यता अभियान चलाया।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जखनियां विधानसभा के बूथ संख्या 357 युसुफपुर में पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह, अखिलेश सिंह, प्रदीप सिंह के साथ पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान में सैंकडों लोगों को सदस्य बनाया।
जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने सदर विधानसभा के बूथ संख्या 200 विवेकानंद कॉलोनी मे पं दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित कर सदस्यता अभियान में लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया।
राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने सदर विधानसभा के चौकिया गांव के काली माता मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में पं दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सदस्यता अभियान में भाग लिया।
जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने सदर विधानसभा के बबेडी बूथ संख्या 142 पर जिला मंत्री सुरेश बिन्द, गोपाल राय, सुधाकर राय एडवोकेट, संदीप राय के संग पं दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सदस्यता अभियान में भाग लिया।

Check Also

मुहम्मदाबाद तहसील में सर्वाधिक शिकायतें

गाजीपुर । जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी …