कार्यकर्ताओं को बधाई, जनता का आभार

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में बंशीबाजार स्थित पार्टी कार्यालय लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन पर शनिवार को हुई।
इस बैठक में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में गाजीपुर लोकसभा के प्रत्याशी अफजाल अंसारी और बलिया लोकसभा के प्रत्याशी सनातन पांडे के विजयी होने पर इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ के साथ साथ समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी गयी और जनपदवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने लोकसभा चुनाव परिणाम पर हर्ष जताते हुए कहा कि देश की जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ा है।इस चुनाव में मिला जनादेश लोकतंत्र, संविधान और विपक्ष का माखौल उड़ाने वाली भाजपा सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है। जनता ने भाजपा की नफरती, उनकी नकारात्मक राजनीति और बुलडोजर संस्कृति को पूरी तरह से नकार दिया है।उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन जन आकांक्षाओं का प्रतीक बन चुका है। इंडिया गठबंधन के तमाम दलों के साथ समाजवादी पार्टी जनसेवा के अपने संकल्प पर दृढ़ संकल्पित रहते हुए संविधान और लोकतंत्र, सामाजिक न्याय को बचाने के साथ मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार के कष्ट और संकट से जनता को मुक्त कराने के लिए अपने संघर्षों के माध्यम से अपना प्रयास निरन्तर जारी रखेगी। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से यह जोश,जज्बा और तेवर विधानसभा के 2027 के चुनाव तक बनायें रखने का आह्वान किया। समाजवादी पार्टी को मिले अपार जनसमर्थन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होने के साथ साथ काफी ताकत का इजाफा हुआ है।
इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डाॅ नन्हकू यादव, खेदन यादव, बलिराम पटेल, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार बिंद, रविन्द्र यादव, रामजन्म चौहान, मदन यादव, रामजी राय,सुभाष यादव गुड्डू,हिंद यादव, राजेन्द्र यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू,गोवर्धन यादव, मार्कंडेय यादव,डाॅ समीर सिंह, सदानंद यादव, दिनेश यादव, अमित ठाकुर,राजेश यादव, विभा पाल, अभिषेक कुशवाहा,अक्षय यादव, फेंकू यादव, अजय यादव,रीता विश्वकर्मा,अनिता यादव,जमुना यादव, जयराम यादव, रमेश यादव ,वकार अहमद,हरेन्द्र विश्वकर्मा,सुशील जायसवाल,संजय यादव, पप्पू कुशवाहा,भरत यादव, रामविजय यादव, आत्मा यादव, कैलाश यादव, रामविजय चौहान, परशुराम बिन्द, विश्वनाथ पाल,रिषु यादव ,वंशराज यादव, श्री राम यादव आदि उपस्थित थे।
संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

Check Also

मुहम्मदाबाद तहसील में सर्वाधिक शिकायतें

गाजीपुर । जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी …