सरकार बदलेगी तो पक्की नौकरी और पक्की वर्दी मिलेगी-अखिलेश

गाजीपुर। यह चुनाव आर पार का चुनाव है। यह चुनाव डाॅ . भीमराव अम्बेडकर के संविधान को बचाने का चुनाव है।यह संविधान जो हमें सम्मान दिलाता है,हमारी संजीवनी है। यह सरकार इस संविधान को बदलने की साजिश रच रही है। यह बात सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने आरटीआई मैदान में पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने गाजीपुर लोकसभा से अफजाल अंसारी और बलिया लोकसभा से सनातन पांडेय को जिताने की अपील करते हुए कहा देश में जब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी अग्निवीर व्यवस्था खत्म कर दी जायेगी।फौज में होने वाली भर्ती बढ़ाने का काम किया जायेगा।पक्की नौकरी और पक्की वर्दी पहनने को मिलेगी।इस सरकार में हर चीज मंहगी हो गयी है,पढ़ाई, दवाई,डीजल,पेट्रोल के साथ साथ जरूरत की हर चीज मंहगी हो गयी है। उन्होंने कहा कि चार सौ पार का नारा देने वाले चार सौ पार से हार रहे हैं। हार करीब देख मोदी का आत्मविश्वास के साथ साथ उनकी भाषा और जुबान लड़खड़ाने लगी है।
पश्चिम से चली हवा ने पूर्वांचल में आते आते तूफान का रूप ले लिया है।पूर्वांचल में जो तस्वीर दिखायी दे रही है उससे भाजपा के लोग जान चुके है कि चार जून को उनकी सरकार बनने नही जा रही है।
इस सरकार में जितनी भी परीक्षाएं हुई है सबके पेपर लीक हुए है। यह सरकार कोई भी परीक्षा सकुशल सम्पन्न नही करा पायी है।इस सरकार ने नौजवानों का एक तिहाई जीवन खत्म कर दिया है।
उन्होंने कहा कि लड़ाई बड़ी है।उत्तर प्रदेश ही भाजपा को भगा सकता है।भाजपा हटाओं देश बचाओ, भाजपा हटेगी तभी नौकरी मिलेगी।
यह सरकार लगातार लोकतंत्र विरोधी काम कर रही है और लगातार लोकतंत्र का माखौल उमड़ा रही है। उन्होंने इस संविधान और लिक्विडिटी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि जनहित मे इनकी विदाई जरूरी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक ओमप्रकाश सिंह, विधायक डॉ विरेन्द्र यादव, पूर्व सांसद राज्यसभा अरविन्द कुमार सिंह,विधायक जै किशन साहू,मन्नू अंसारी, अंकित भारती,राजेश कुशवाहा,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम,अमिताभ अनिल दूबे,मार्कण्डेय सिंह,सुरेन्द्र सिंह, ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा अरुण कुमार श्रीवास्तव, चौधरी लालता प्रसाद निषाद ,रंगजी कुशवाहा,विभापाल,सीमा यादव, पुर्व मंत्री राजाश्रय कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, डाॅ नन्हकू यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,रविन्द्र यादव, दिनेश यादव,डा. समीर सिंह, अभिषेक यादव, सत्या यादव आदि उपस्थित थे।
इस सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन सांसद अफजाल अंसारी और जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया।

Check Also

चौथे प्रबंधक की मूर्ति का अनावरण

सादात। बापू इंटर कॉलेज सादात के चौथे प्रबंधक स्व. फेंकू सिंह की प्रतिमा का शनिवार …